सोनभद्र

25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। रेशम विभाग की पहल पर रविवार को बनवासी सेवा आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गंभीरपुर और खैराही क्षेत्र के पांच स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाओं को उन्नति तसर रोलिंग मशीन वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र राम ने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मशीन मिलने के बाद महिलाओं को बनवासी सेवा आश्रम के माध्यम से तसर का कोया उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाएं उससे रेशम का धागा तैयार कर बेच सकेंगी, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कहा समूह की महिला रेशम पालन के साथ रेशम धागाकरण एवं कपड़ा बुनाई से आय अर्जित करेगी। बनवासी सेवा आश्रम की संचालिका शुभा बहन ने रेशम विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रेशम उत्पादन से जुड़कर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने भी रेशम विभाग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण को नई गति देंगी। उन्होंने महिलाओं से मशीनों का बेहतर उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाल बहादुर भाई, देवनाथ सिंह, विमल सिंह, सुबेदार, कन्हैया लाल, ओमप्रकाश समेत रेशम विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मशीन वितरण से पूर्व पहुंचे कमिश्नर राजेश प्रकाश ने भी कार्य की प्रशंसा की और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर रेशम विभाग के प्रयास की सराहना भी की। इस दौरान सहायक निदेशक रेशम ने उन्हें रेशम की साल भेंट कर सम्मानित किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App