सोनभद्र

कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ

म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। प्रदेश सरकार के वृहद पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को म्योरपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई। कटौधी गांव में रेशम कीट पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक साथ 14 हजार अर्जुन के पौधे लगाए जाने की शुरुआत हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि अर्जुन के पौधों का

रोपण स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, क्योंकि रेशम कीट पालन में इन पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र राम ने बताया कि सरकार रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अर्जुन के पौधों के विकसित होने के बाद यहां रेशम कीट पालन का दायरा बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।पौधारोपण अभियान के तहत रनटोला श्मशान घाट, रासपहरी, म्योरपुर वन रेंज परिसर तथा पतेरीटोला की पनिका बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर भी पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक व्यक्ति पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, बीडीओ दिनेश मिश्रा, वन्य जीव बोर्ड के सदस्य सतीश श्रीवास्तव, सोनाबच्चा अग्रहरी, गणेश जायसवाल,रेंजर जबर सिंह, सुधीर कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App