सोनभद्र

संगठन के विस्तार और पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुआ मंथन

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी के ब्लाक सभागार पर बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार गुप्ता जोन अध्यक्ष बभनी तथा वरिष्ठ अतिथि एम् जोन सह प्रभारी आर के गुड्डू भाई बभनी द्वारा तथा संचालन विधानसभा महासचिव आर के भाई जी द्वारा किया गया ।

मुख्य अतिथि बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेबी राजन सिंह व मानसिंह गोड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। जिले में पंचायत चुनावों को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। व जोन अध्यक्ष जोन सेक्टर बुथ अध्यक्ष जोर शोर लगे ।अब चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी लोग जमीन से काम करे।उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सदैव वंचितों, दलितो और पिछड़ो की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

वरिष्ठ अतिथि जयप्रकाश जायसवाल विधान सभा महासचिव व आर के गुड्डू भाई विधानसभा महा सचिव जोन सह प्रभारी संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठक, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर तक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। बैठक के दौरान अपना दल एस के विचार धारा से प्रभावित होकर काफी लोगों ने अपना दल की सदस्यता भी ग्रहण किया।

इस अवसर पर सोहरलाल विधान सभा सचिव राकेश सिंह ,सोनू कुमार ,सतीश कुमार जायसवाल, निरज चौबे डा सुधीर सहानी रामप्रसाद गजानंद हरिप्रसाद मंत्री लालमन राजेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App