सोनभद्र

भूमि विवाद में पूर्व प्रधान व छोटे भाई को फरसा से खाप कर किया जख्मी जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में रविवार को भूमि विवाद में पूर्व प्रधान व उसके भाई को पटीदारों ने मारपीट कर फरसा से खाप दिया। सीएचसी चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घायलों के बेटी विनीता व बेटा धनन्जय ने बताया कि आज सुबह अपने खेत पर गए हुए थे। विपक्षियों द्वारा हमारे खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। उस भूमि पर पूर्व की तरह हम लोगों की खेती किसानी होता रहा है। जबकि उस भूमि मामले को लेकर न्यायालय में विचाराधीन है। जुताई करने पर विपक्ष के पटीदारों ने लाठी डंडे व फरसा से खाप कर बुरी तरह से जख्मी कर दिए। जिसमें पूर्व प्रधान शिव प्रसाद पुत्र रामधनी सिंह, छोटा भाई देवनंदन पुत्र रामधनी सिंह, धनन्जय पुत्र शिव प्रसाद सभी निवासी कादल को घायलवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हेड इंजुरी बताते हुए गम्भीर हालात को देखते हुए पूर्व प्रधान शिवप्रसाद व उसके भाई देवनंदन को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कारवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुच कर कारवाई मे जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी
Download App