सोनभद्र

गोविंदपुर में हरियाली का महायज्ञ, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने किया पौधारोपण

हजारों पौधे रोपे गए, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर वन रेंज के कठौड़ी बीट के पुराने गोविंदपुर वन डिपो तथा बनवासी सेवा आश्रम के क्रिकेट अकादमी परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ।मंडलायुक्त राजेश प्रकाश,डीएफओ कमल कुमार पटेल और जिलाध्यक्ष नंदलाल ब्लॉक प्रमुख मान सिंह ने पौध रोपण कर महाअभियान की शुरूआत की।मौके पर आयोजित पौध वितरण कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि सामाजिक और प्रकृति का ऋण उतारने के लिए पौध रोपण करें।उन्होंने कहा कि मनुष्य देवऋण , पितृ ऋण सामाजिक ऋण लेकर पैदा होता है उन्होंने कहा कि

क्षेत्र में प्रेम भाई रागिनी बहन जैसे लोग सामाजिक ऋण चुका कर गए है उसी तरह हम सबको समाज और प्रकृति के लिए करना है जिससे आने वाली पीढ़ियों सुरक्षित रहे।जिलाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख ने लोगो का आह्वान किया कि हर व्यक्ति पांच पौधे लगाए और उसे जीवित रखने का पूरा प्रयास करे।।डीएफओ ने बताया कि पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौध रोपण हो रहा है जबकि जिले में एक करोड़ सतासी लाख तथा वन प्रभाग में 36 लाख पौधे लगाए जा रहे है। मौके पर शुभा प्रेम वरिष्ठ भाजपा नेता चांद प्रकाश जैन,दीपक सिंह सोना बच्चा अग्रहरि,गणेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल ,उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पटेल, जगतनारायण विश्वकर्मा, तहसीलदार अश्वनी गुप्ता, बीडीओ दिनेश मिश्रा, एडीओ पंचायत अजय सिंह ,रेंजर जबर सिंह ,सरिता गौतम, डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह, सर्वेश यादव, सुरेश कुमार, प्रमोद शर्मा, विजय , अमन विश्वकर्मा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

शामिल रहे। संचालन पिपरी रेंजर राघवेंद्र ने किया।

मंडलायुक्त ने दिया सड़क निर्माण का आदेश,

म्योरपुर/मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने आश्रम भ्रमण के दौरान मुख्य मार्ग से आश्रम अतिथि गृह तक सड़क निर्माण कराए जाने का आदेश खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा को दिया और ब्लॉक प्रमुख से आग्रह किया कि सड़क निर्माण में सहयोग करे। उन्होंने खादी ग्राम उद्योग में रेशम, तेल घानी तथा अन्य कुटीर उद्योग कार्यक्रम देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने क्रिकेट एकादमी के सुंदरीकरण और विचित्र महाकक्ष के सुंदरी करण का आश्वासन दिया। मौके पर सहायक निर्देश रेशम नागेंद्र, डा विभा ,विमल कुमार सिंह, लालबहादुर सिंह, मुलायम,बिहारी आदि शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App