सोनभद्र

मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस खड़ी ट्रक में पीछे टकराई एंबुलेंस कंपाउंडर समेत सवार घायल

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)म्योरपुर से रेफर मरीज जिला अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाजार में खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई घटना में कंपाउंडर समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दूसरी एंबुलेंस से मरीज सहित सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।घटना के संबंध में बताया गया म्योरपुर से रेफर मरीज लेकर जा रहा एंबुलेंस ज्यों ही शनिवार की मध्य रात्रि लगभग एक बजे बाजार स्थित रामलीला मैदान के आगे पहुंचा की वाराणसी शक्तिनगर मार्ग किनारे पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से भिड़ गया रफ्तार तेज होने के कारण एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कंपाउंडर सुखवीर सिंह व चालक सत्येन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए इसके अलावा मरीज तारा सिंह के साथ बैठी दो महिलाएं संगीता व अनुराधा निवासी कुंडाडीह म्योरपुर भी मामूली रुप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों समेत पुलिस द्वारा कंपाउंडर सुखवीर सिंह का प्रथम उपचार एक निजी अस्पताल में कराने के बाद दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से टकराकर आए दिन होती हैं दूर्घटना क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाजार स्थित भीड़-भाड़ वाले इलाके में सड़क किनारे चौबीस घंटे बड़े-बड़े वाहन खड़े रहते हैं जिसके कारण मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहन सवार उनसे टकराकर गिरने का बाद घायल होते रहते हैं गंभीर रूप कुछ घायलों की जान भी जा चुकी है।ट्रक चालक ट्रांसपोर्टरों से बील्टी व कागजात लेने का हवाला देकर सड़क किनारे ट्रकों को खड़ी कर सो जाते हैं जिससे आए दिन दुर्घटना घट रही है। हालांकि पुलिस खड़ी ट्रकों का चालान भी करती रहती है इसके बावजूद ट्रक चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं अगर समय रहते सड़क किनारे ट्रकों के खड़े होने पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App