सोनभद्र

मारकुंडी घाटी के खाई मे नवविवाहित दम्पती का सड़े गले शव मिलने से मचा हडकंप मौत के असल कारणो मे जांच मे जुटी पुलिस

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मे उस समय हडकंप मच गया जब मारकुडी घाटी के खाई मे सड़े गले अवस्था मे दो शव पड़े मिले उसी के कुछ दुर एक टीवीएस बाइक मिली, सूचना पर स्थानीय एंव राहगीरो की भीड़ उमड पड़ी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता,चौकी प्रभारी गुरमा श्रीप्रकाश मौके पर पहुच कर गहनता से जांच पड़ताल कर शव को शिनाख्त कराने की कोशिश मे लग गये। घटना स्थल पर मिली बाइक के आधार पर कुछ ही समय के बाद दोनो शवो की शिनाख्त राहुल यादव(24) पुत्र बुल्लु यादव, उनकी पत्नी इन्द्रावती यादव उर्फ चंदा(20) निवासी बिच्छी, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप मे हुयी। चंदा पुत्री बबुन्दर यादव निवासी बरवाटोला ग्राम पंचायत सलखन थाना चोपन की शादी 6 मई 2026 को राहुल यादव के साथ हुयी थी। वही इस घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चा बना हुआ मामला सड़क दुर्घटना का है अथवा अन्य किसी कारण से।परिजनो का कहना है की दोनो उज्जैन बाबा काल भैरव दर्शन के लिए घर से कह कर निकले थे। किन परिस्थितियों में मारकुंडी घाटी आ गए और दोनो की मौत हो गयी यह एक रहस्य बना हुआ है जिससे पर्दा उठना बाकी है। फिलहाल पुलिस ने गहनता से पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए दोनो शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर असल रूप से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App