सोनभद्र

छठ घाट परिसर में वृक्षारोपण कर नपं अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नपं क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में स्थित छठ घाट समेत अन्य वार्डों में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने पौधारोपण कर किया।
नपं अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान छठ घाट परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।इस दौरान उपस्थित सभी ने मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App