सोनभद्र

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, सात माह की गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
म्योरपुर (सोनभद्र)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि इस दौरान युवती सात माह की गर्भवती हो गई। जब युवती और उसके परिजनों ने आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने विवाह से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, युवक ने शादी का विश्वास दिलाकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद जब विवाह की बात की गई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय की मांग को लेकर म्योरपुर थाने में लिखित तहरीर दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए म्योरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 77/2026 में धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना स्वयं उनके द्वारा की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App