सोनभद्र

डाक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने चिकित्सक को किया सम्मानित महिलाओ को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) इनर व्हील क्लब रेणुकूट की तरफ से डाक्टर्स डे के अवसर पर स्थानीय मॉल स्थित एक होटल में सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डा प्रेमलता यादव को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डा प्रेमलता यादव ने इनर व्हील क्लब द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब का सामाजिक योगदान अत्यंत सराहनीय है और इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ममता अग्रवाल, सचिव संध्या सिंह, उपाध्यक्ष ममता बंसल, उदिता बनर्जी, विनीता बंसल, अनीता साहनी, शीतल दहलान, सारिका मावंडिया, अंशु अग्रवाल, हनी सोमानी, अर्चना उपाध्याय, वैशाली डे, अंजली यादव, मीरा चौबे, मंजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App