सोनभद्र

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 6 स्कूली वाहनों पर कारवाई नियमो की अनदेखी पर काटे गए चालान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत सघन जांच अभियान जारी रहा।
राबर्ट्सगंज क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 स्कूली वाहनों का चालान किया। वहीं, यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार गुप्ता ने भी जांच के दौरान 1 स्कूली वाहन का चालान किया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले विद्यालयों एवं वाहन संचालकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कारवाई जारी रहेगी। विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करें, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App