सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बीजपुर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन सगे भाई और एक बहन शामिल हैं जिन पर बलवा मारपीट और जमीनी विवाद जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी के आदेशों का अनुपालन करते हुए मोहन राम गुजर्र,राजलाल गुर्जर,लल्लूराम गुर्जर व इनकी बहन चिन्तामनी देवी निवासी नेमना को गिरफ्तार किया।कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक दीनानाथ राम,भानू प्रताप यादव,मनीष कुमार,प्रियंका,चालक कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App