सोनभद्र

पेड़ है तो प्राण है अभियान को मिली नई उड़ान कंपोजिट विद्यालय रौप मे हुआ पौधरोपण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वन महोत्सव एवं ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग द्वारा कंपोजिट विद्यालय रौप परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और वृक्षों के महत्व पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी राबर्ट्सगंज अनामिका गौतम ने बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को आम और सहजन के पौधे वितरित किए। उन्होंने कहा कि “पेड़ हैं तो जीवन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए सभी से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में वन दरोगा चंदन, पवन सिंह, बबुआ यादव एवं सचिन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव, रोजगार सेवक सतीश चंद्र, कंपोजिट विद्यालय रौप की प्रधानाध्यापिका मीना भारती, शिक्षिका दिव्या सिंह, रीता जायसवाल, अर्चना पाण्डेय, नीतू, रुक्मणि व किरण सिंह समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App