सोनभद्र

खाद की कमी से नाराज किसानों का आरंगपानी लैंपस पर प्रदर्शन, शीघ्र वितरण की उठाई मांग

बरसात शुरू होने से बढ़ी चिंता, जिलाधिकारी से तत्काल खाद उपलब्ध कराने की अपील

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित आरंगपानी लैंपस पर समय से खाद उपलब्ध न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी के नाम मांग उठाते हुए कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में यदि शीघ्र खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी राजू कुमार गुप्त ने किया। उन्होंने कहा कि सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान मजबूरी में निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं, जिससे उनकी खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों ने मांग की कि आरंगपानी लैंपस पर पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी किसानों को समय पर खाद मिल सके और खेती का कार्य प्रभावित न हो।
प्रदर्शन में मौजूद किसानों ने कहा कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय निकलता जा रहा है। यदि समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हुए तो फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में समाजसेवी भगवान दास गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल खरवार, गणेश यादव, मिश्रीलाल, अर्जुन राम, राम शरण, दयाशंकर सोनी, चमेली देवी, मेवालाल, अमृतलाल, फूलमती, हामिद अंसारी, ब्रिज बिहारी, लालमोहन, सुखई, उत्कर्ष गुप्ता सहित कई दर्जन महिला एवं पुरुष किसान शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में जिलाधिकारी से आरंगपानी लैंपस पर जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि किसानों को राहत मिल सके और वे समय से अपनी फसलों की बुवाई कर सकें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App