एसडीएम सीओ ने स्टेट भूमि का किया निरीक्षण

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित स्टेट की भूमि पर बने कृषि विभाग के उपसंभाग विभाग (जर्जर भवन) का एसडीएम व सीओ दुद्धी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक नवीन प्रभाकर साहनी के पहल पर स्टेट की भूमि पर बने कृषि विभाग के उपसम्भाग कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि सीओ दुद्धी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के लिए भूमि की पहल की गई थी। संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया है। तहसील मुख्यालय पर पर्याप्त जगह नही होने की वजह से हो रही परेशानियों पर अमल करते हुए भूमि की डिमांड किया है। स्टेट की भूमि पर कब्जा किये गए अतिक्रमण को मुक्त कर उपसंभाग विभाग कार्यालय स्थल को निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव की मंजूरी सम्बंधित उच्च अधिकारियों से लेकर कराई जाएगी। इस अवसर पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल अरुण कनौजिया, विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


