सोनभद्र

सोनभद्र मे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान तेज बिना परमिट दो स्कूली वाहनो का चालान एक बस सीज

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा संचालित मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत शुक्रवार को जनपदभर में स्कूली वाहनों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बिना परमिट संचालित दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि तुलसी अकैडमी, रॉबर्ट्सगंज की एक स्कूल बस में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 7 जुलाई से सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह के अनुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ़ फ्यूचर’ अभियान के तहत 3 जुलाई को प्रवर्तन दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की विशेष जांच की। निरीक्षण के दौरान बिना परमिट संचालित दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया। वहीं तुलसी अकैडमी, रॉबर्ट्सगंज के एक स्कूली वाहन में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उसे तत्काल निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले के उन सभी विद्यालयों का भी भ्रमण किया, जहां स्कूल बसें एवं वैन संचालित हो रही हैं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों अथवा आवश्यक अभिलेखों से संबंधित कमियां मिलीं, उनके संबंध में विद्यालय प्रबंधन को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने विद्यालय संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि 7 जुलाई से ऐसे सभी स्कूली वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी, जो निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करेंगे।परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान, सीज करने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने समस्त विद्यालय प्रबंधनों, वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान तेज बिना परमिट दो स्कूली वाहनो का चालान एक बस सीज एसडीएम सीओ ने स्टेट भूमि का किया निरीक्षण स्टेट की भूमि पर अवैध कब्जा को प्रशासन ने हटावाया तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर जयशंकर को रेनुसागर का मिला कमान संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान जाच मे जुटी पुलिस सत्य की जीत आरोप सिद्ध नही हुए विशेष पाक्सो न्यायालय ने रवि कुमार गुप्ता को किया दोषमुक्त स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, बीजपुर बाजार में छापेमारी फर्जी चिकित्सालय सहित पैथोलॉजी सील खनिज परिवहन परमिट तैयार कर अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार 3 फरार अनुसुचित जनजाति गरीब महिला ने पुलिस अधीक्षक से जानमाल सुरक्षा की लगाई गुहार तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दो क्षेत्राधिकारी हुये इधर से उधर
Download App