सोनभद्र

स्टेट की भूमि पर अवैध कब्जा को प्रशासन ने हटावाया

दुद्ध/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी तहसील मुख्यालय के ठीक सामने नेशनल हाईवे 39 किनारे स्टेट की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमाये लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम निखिल यादव के निर्देश पर बाहर स्टेट की भूमि पर अवैध रूप से किये हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने को लेकर एनाउंस कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने को आगाह किया गया था। इससे सड़क किनारे के दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सब्जी, मनिहारी, कपड़ा के दुकानदारों के रखे गए सामान को हटवाया। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस बल मौजूद रही।
एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले कई बार सूचित किया गया था। अवैध रूप से कब्जा करने वालों से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगी। जो लोग सार्वजनिक स्थानों, सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाये बैठे हैं, वे स्वतः उसे हटा लें। जिससे कि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं, जाम आदि से नगरवासियों को मुक्ति मिल सके। अन्यथा आगे इससे बड़ी कारवाई होगी। इस अवसर पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App