सोनभद्र

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वरोजगार की दी गई जानकारी

म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में रविवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।म्योरपुर थाना की महिला पुलिस कर्मी रोशनी सिंह एवं अवंतिका सिंह ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों तथा कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। स्वच्छता साथी कनकलता ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
स्वयं सहायता समूह की शारदा देवी ने महिलाओं को बचत, स्वरोजगार एवं समूह आधारित आजीविका के महत्व पर प्रकाश डाला।

ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App