सोनभद्र

जन सेवा के लिए समर्पित भोजपुर के भरत तिवारी को नागरिको ने दी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि

अनपरा/सोनभद्र जन सेवा के प्रति समर्पित बिहार भोजपुर के युवा नौजवान भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अनपरा मोड़ पर नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ किया। उनका जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। मोमबत्तियां जलाकर उपस्थित नागरिकों ऊर्जांचल युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर आशीष मिश्रा बागी पंकज मिश्रा रीता पांडेय आर पी सिंह आदित्य प्रसाद मिश्रा बी के सिंह दरोगा देव यादव महेश द्विवेदी रोशन शर्मा प्रवीन शुक्ला सुमित मित्तल सुमित वर्मा राघवेंद्र शशि पांडे मानव बैसवार राजेश मिश्रा मुकेश बमशंकर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक जन सेवा के लिए समर्पित भोजपुर के भरत तिवारी को नागरिको ने दी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि ससुराल आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पीया कीटनाशक, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर रामचंद्र रत्ना को तीसरी बार मिली बसपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला गाली गलौज करने का आरोप पेयजल संकट से जूझ रहे छापरीडाड़ के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन बभनी पुलिस ने पकड़ा दो अंतर्राज्यीय चोर भेजा जेल अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया मुहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया
Download App