सोनभद्र

ससुराल आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पीया कीटनाशक, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

पत्नी पांच दिनों से मायके में थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

म्योरपुर। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में अपनी ससुराल आए एक युवक ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र छोटे शनिवार को अपनी ससुराल कोंगा आया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय वह किसी काम से घर से बाहर गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने धान की फसल में प्रयोग होने वाला कीटनाशक पी लिया।
कुछ देर बाद जब वह ससुराल लौटा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
खबर लिखे जाने तक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। युवक ने किन परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
Download App