रामचंद्र रत्ना को तीसरी बार मिली बसपा सोनभद्र जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर सोनभद्र जिले के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता रामचंद्र रत्ना को लगातार तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामचंद्र रत्ना एक अनुशासित, कर्मठ एवं अनुभवी संगठनकर्ता हैं। उन्होंने लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व और संगठन क्षमता पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है।कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि रामचंद्र रत्ना के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सोनभद्र जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
रामचंद्र रत्ना के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर राजू कुमार गुप्त, मोहनलाल पनिका, मिठाई लाल प्रजापति, जगजीवन भारती, आलोक कुमार, अनिल कुमार, राधेश्याम मरावी, देवसाय सिंह उरेती, अरविंद कनौजिया, रामलाल गौड़ सहित अनेक बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


