सोनभद्र

सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं और पल्स पोलियो अभियान की देखी व्यवस्थाम्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार मिश्रा ने रविवार को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का हाल देखा। सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में किसी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था न होने पाए। इस दौरान सीएमओ डॉ मिश्रा ने रविवार से शुरू हुए सघन पल्स पोलियो महाअभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने पोलियो बूथों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाने और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ पीएन सिंह ने अस्पताल में वार्ड बॉय, स्वीपर और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवासीय सुविधाओं की कमी को बताया। इस पर सीएमओ ने आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार समेत चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App