सोनभद्र

प्रधानमंत्री के सबसे लंबे कार्यकाल के मद्देनजर हुआ भजन कीर्तन

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई देने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के उद्देश्य से एक विशेष कीर्तन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। जवाहरलाल नेहरू से भी अधिक कार्यकाल नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री कार्य किया है।इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प शीघ्र साकार हो और देश निरंतर प्रगति करे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका ने की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विष्णुकांत दुबे, श्यामनारायण सिंह, कन्हैयालाल गुप्ता, शिवदास, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र अग्रहरी, रंजीत कुमार समेत शक्ति केंद्र पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भाजपा के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App