सोनभद्र

तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनसुनवाई किया

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में सभी मामलों की शिकायत सुनते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल, डीडीओ हेमंत सिंह, एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, सीओ राजेश राय, डीपीआरओ नमिता शरण, डीआईओएस जयराम सिंह, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।समाधान दिवस में मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने ज्ञापन देते हुए कहा कि अभी हाल ही में कानून को खुलेआम रिश्वत का वीडियो वायरल हुआ जिससे सरकार की छवि धूमिल हुई। तहसील में सभी कार्यों के लिए रिश्वत ली जा रही है। तहसील में कई वर्षों से जमें अधिकारी कर्मचारी का स्थानांतरण किया जाना जरूरी है। तहसील कोर्ट में पेशकार रहे। जिन पर कई महत्वपूर्ण फाइल गायब करने का आरोप है। जिसका खुलासा नहीं हुआ। बावजूद उप जिलाधिकारी कार्यालय में पेशकार बनकर रखा गया है। जो व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त है। धारा 80 के तहत बड़े पैमाने पर ₹15000 विश्वा का डिमांड कर खुलेआम पथरगड़िया, अंश निर्धारण, दाखिल खारिज के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा दस्तावेज का रिपोर्ट समय पर नहीं लगाया जाता है। जिसके कारण खारिज हो जा रहा है। वार्ड सभासद प्रेमनारायण सिंह मोनू ने पत्र देते हुए कहा कि सीएचसी में कोई महिला चिकित्सक कोई नही है। जिसके वजह से महिलाओं को दिखाने के लिए दिक्कतें होती है। नगर पंचायत के आठ वार्ड सदस्यों ने तहसील सदर लेखपाल के विरुद्ध ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया कि बहुत ही भ्रस्ट लेखपाल हैं, यहाँ से स्थानांतरण किया जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App