सोनभद्र

युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव के सिद्धवादामर टोला निवासी श्यामबिहारी उराँव (45) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा कि वह लंबे समय से शराब पीने का आदी था और अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि शुक्रवार की शाम श्यामबिहारी ने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था। रात करीब आठ बजे उसकी हालत अचानक खराब होने लगी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घर पर जुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अत्यधिक शराब सेवन की लत के कारण उसकी सेहत लगातार प्रभावित हो रही थी। घटना के बाद पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App