सोनभद्र

विंडमगंज बाजार में कृषि विभाग की जांच बिना बोर्ड व लाइसेंस के संचालित दुकान से लिए गए नमूने

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज मुख्य बाजार में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने एक दुकान पर औचक निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। कृषि विभाग के ईडीओ संदीप कुमार मौर्य (सोनभद्र) एवं एडीओ सर्वेश कुमार सैनी (दुद्धी) की संयुक्त टीम ने सत्येंद्र कुमार कुशवाहा की दुकान पर पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों एवं लाइसेंसों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दुकान बिना किसी नाम-पट्ट (बोर्ड) के संचालित की जा रही थी। इस पर ईडीओ संदीप कुमार मौर्य ने दुकानदार से दुकान संचालन की अवधि के बारे में जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि वह लगभग पांच वर्षों से दुकान का संचालन कर रहा है। अधिकारियों द्वारा बोर्ड न लगाए जाने का कारण पूछे जाने पर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जांच के दौरान दुकान में विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की बिक्री होते पाई गई। अधिकारियों ने आवश्यक लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कुछ उत्पादों के लिए आवश्यक लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाए गए। खाद्य पदार्थों की बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने संबंधित उत्पादों के नमूने (सैंपल) संग्रहित कर जांच के लिए भेज दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय कार्रवाई की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा। कृषि विभाग ने व्यापारियों से नियमों का पालन करते हुए आवश्यक लाइसेंस एवं दस्तावेजों के साथ ही व्यवसाय संचालित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App