सोनभद्र

पानी जानलेवा है बभनी पुलिस ने कुंआ, बाउली पर लगाया चेतावनी बोर्ड


बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में इन दिनों बभनी पुलिस द्वारा जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर कुंआ, बाउली,तालाबों पर चेतावनी बोर्ड लगाकर ग्रामीणों से अपील एक नई पहल कायम की है साथ ही चेतावनी बोर्ड पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को नया संदेश दिया है कि ग्रामीणों को दूषित जल असुरक्षित जल श्रोतों से बचाव करना है साथ ही किसी भी कुंआ बाउली तालाबों के पास न जाए जिससे कि उनके जानमाल का खतरा हो बभनी पुलिस ने इन जल श्रोतों के पास बैनर पोस्टर का चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया है अपील किया है कि किसी भी प्रकार के जनहानि ,बीमारी के संदिग्ध स्थिति में बभनी पुलिस को और डायल नंबर पर सूचना दे । इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि जनहानि ,जानमाल की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी कुंआ, बाउली तालाबों पर बैनर पोस्टर का चेतावनी बोर्ड लगाने का सिर्फ एक मकसद है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना जनहानि को रोकना है आए दिन कुंआ बाउली में डूबने से मौत की सूचना मिलती है इस प्रकार से लोगों में जागरूकता आएगी तो घटनाएं कम हो जाएंगी ।खास तौर से इन स्थानों से बच्चों को दूर रखे जरूरत पड़ने पर बभनी पुलिस को सूचित करें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App