सोनभद्र

एनटीपीसी रिहन्द में कला और शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत टाउनशिप परिसर स्थित सब्जी मंडी में “अपशिष्ट से समृद्धि” थीम पर एक कला और शिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) और श्रीमती नीलू असाटी, अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति ने किया।
इस प्रदर्शनी में अनुपयोगी सामानों से बने कई तरह के सुंदर क्राफ्ट, सजावटी सामान, फर्नीचर और रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जो कि स्थिरता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का मैसेज दे रहे थे । प्रदर्शनी के दौरान बहुत से लोगो ने इसका अवलोकन किया और इस तरह की रचनात्मकता की मुक्त कंठ से सराहना की ।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री असाटी ने चक्रीय अर्थव्यवस्था के हिसाब से अनुपयोगी सामानों के पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की गई इस पहल स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक सहयोग देने की अपील की ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App