सोनभद्र

सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी कक्षा प्रबंधन के गुर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सीबीएसई के तत्वावधान में सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा सनबीम विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में दो दिवसीय कक्षा प्रबंधन विषयक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें लगभग 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी कक्षा संचालन, सकारात्मक शिक्षण वातावरण निर्माण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आधुनिक शिक्षण विधियों एवं व्यावहारिक कौशलों से परिचित कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रस्तुतीकरण एवं व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को नवीन एवं उपयोगी जानकारियां प्रदान की गईं।प्रशिक्षक के रूप में सनबीम मुग़लसराय के मैथमेटिक्स विभाग के एचओडी जय प्रकाश मिश्रा तथा ग्रामीण भारतीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। दोनों प्रशिक्षकों ने कक्षा प्रबंधन के विभिन्न आयामों, विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं एवं प्रभावी शिक्षण रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
विद्यालय के निदेशक रितेश चौरसिया, मुकेश सिंह एवं संदीप चौरसिया ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यकुशलता, आत्मविश्वास एवं शिक्षण दक्षता को नई दिशा प्रदान करते हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त होता है। प्रधानाचार्या श्वेता यादव ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि कक्षा प्रबंधन केवल अनुशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, प्रेरणा एवं सकारात्मक अधिगम वातावरण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कार्यक्रम को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक एवं प्रेरणास्पद बताते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App