सोनभद्र

एमवीएम पब्लिक स्कूल में प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) माँ वैष्णो मॉडर्न (एम.वी.एम.) पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षिक सत्र की प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक उत्साहपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाई। विद्यालय परिसर में सुबह से ही अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली। बैठक के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य, व्यवहार, कक्षा प्रदर्शन तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उनकी उपलब्धियों एवं सुधार के आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, समय प्रबंधन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही कई अभिभावकों ने शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में विद्यालय एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि दोनों के बीच निरंतर संवाद बना रहे तो विद्यार्थियों का शैक्षणिक, मानसिक एवं नैतिक विकास और अधिक प्रभावी ढंग से संभव हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा नर्सरी से कक्षा नौ एवं कक्षा ग्यारह तक प्रवेश लिए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणामों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की अपील की। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों का बौद्धिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास करना भी है। उन्होंने आधुनिक शिक्षण पद्धति, तकनीकी शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण को विद्यालय की विशेषता बताते हुए अभिभावकों से बच्चों के नियमित मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों द्वारा संयुक्त बैठक कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति, व्यवहारिक विकास, कमजोर विद्यार्थियों के सुधार एवं आगामी शैक्षणिक योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मजबूत समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक की नाले के गड्ढे मे गिरने से मौत सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी कक्षा प्रबंधन के गुर एमवीएम पब्लिक स्कूल में प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न राजेश सिंह और साइबर टीम ने फ्राड किये गये 27 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस म्योरपुर सीएचसी के औचक निरीक्षण में दिखी अव्यवस्था, राज्य मंत्री ने अधीक्षक को लगाई फटकार म्योरपुर पंचायत भवन व अतिथि गृह का राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण न्याय पंचायत जरहा में डिजिटल जनगणना अभियान की हुई शुरुआत ससनई में 15 गोवंशों के साथ चार अंतर्राज्यीय गौतस्कर गिरफ्तार सपनों की उड़ान : बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 का शुभारंभ । पीक अप के धक्के से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत
Download App