सोनभद्र

राजेश सिंह और साइबर टीम ने फ्राड किये गये 27 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) राजेश सिंह और साइबर टीम ने फ्राड किये गये 27 हजार भुक्तभोगी को कराया वापस।

आवेदक गोविन्द प्रसाद गुप्ता पुत्र दूधनाथ निवासी बीजपुर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा 27 हजार की धनराशि ठग ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर फोन करके आनलाईन शिकायत दर्ज कराया गया था ।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी दुध्दी के दिशा-निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि के संबंध में जाँच कर आरोपी का पता लगाया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि 27 हजार उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया है। आवेदक द्वारा थाना बीजपुर की साइबर टीम की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया है।

धनराशि वापस कराने वाली टीम
01. राजेश सिंह बीजपुर थानाध्यक्ष
02. एसआई कमलाकान्त पाण्डेय
03. का सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण साइबर हेल्प डेस्क
04. म का निहारीका पाण्डेय साइबर हेल्प डेस्क

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App