सोनभद्र

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में खेल बर्दाश्त नहीं चोपन इंडियन बैंक शाखा पर राकेश केशरी ने उठाए गंभीर सवाल

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश सरकार भी जनहित के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति की बात लगातार करती रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल इन संकल्पों की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे हैं।चोपन क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक सलखन शाखा पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सीएम युवा उद्यमी योजना से जुड़े ऋण मामलों में गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। लाभार्थियों का कहना है कि कई आवेदन महीनों से लंबित हैं, कुछ मामलों में पोर्टल पर Loan Sanctioned दिख रहा है लेकिन खाते में धनराशि नहीं पहुंची, जबकि कुछ आवेदन बिना स्पष्ट कारण के निरस्त कर दिए गए।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्गीय परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही हैं, तो पात्र लाभार्थियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं।आरोप है कि वर्तमान शाखा प्रबंधक के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं के संचालन में अपेक्षित पारदर्शिता नहीं दिखाई दे रही, जिससे लाभार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीएससी संचालक राकेश केशरी ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजकर वर्तमान शाखा प्रबंधक के कार्यकाल के दौरान आए लंबित आवेदन, स्वीकृत आवेदन, निस्तारित प्रकरण, रिजेक्ट आवेदन तथा पोर्टल पर स्वीकृत लेकिन भुगतान लंबित मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।इस मामले पर राकेश केशरी ने कहा सरकार गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन यदि स्थानीय स्तर पर पात्र लाभार्थियों को महीनों भटकना पड़े, पोर्टल पर स्वीकृति दिखने के बाद भी भुगतान न मिले, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। यदि कहीं भी लापरवाही या अनियमितता हो रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गरीब जनता का अधिकार समय पर मिले, यही हमारी मांग है। सरकारी योजनाएं किसी की कृपा नहीं, जनता का अधिकार हैं।”उन्होंने मांग की कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा पात्र लाभार्थियों को तत्काल राहत दिलाई जाए।प्रधानमंत्री का संकल्प अंतिम व्यक्ति तक लाभ, मुख्यमंत्री का संदेश जीरो टॉलरेंस, तो फिर गरीब जनता को योजनाओं के लिए इंतजार क्यों।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App