सोनभद्र

1.30 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, गुरमा चौकी पुलिस को सफलता

नहर पुलिया के पास पुलिस ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

गुरमा/ सोनभद्र(ओम प्रकाश गुप्ता)

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरमा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
शनिवार देर रात करीब 01:30 बजे थाना चोपन की गुरमा चौकी पुलिस टीम ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से लगभग 20 मीटर पहले नहर पुलिया के पास, बहदग्राम मारकुण्डी टोला अवई क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपनारायण पटेल पुत्र रत्नेश सिंह निवासी ग्राम धनसीरिया थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद झोले में 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु0अ0सं0-180/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में गुरमा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अतुल कुमार पटेल के साथ कांस्टेबल बृजेश कनौजिया शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App