सोनभद्र

ओबरा नगर पंचायत मामला गरमाया मुख्यमंत्री कार्यालय संज्ञान के बाद जांच तेज शासन सक्रिय

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत ओबरा जनपद सोनभद्र से जुड़े कथित अनियमितताओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर मामला अब शासन स्तर तक पहुंच गया है। प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर शासन ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में मामला आने के उपरांत प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग के निर्देश पर उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र को निर्देशित किया गया है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक आख्या शासन को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ से जारी पत्र संख्या /1330497/2026/9-1099/70/2026 दिनांक 15 मई 2026 में शिकायतकर्ता श्री राकेश केशरी ओबरा द्वारा प्रेषित अभ्यावेदन का उल्लेख करते हुए मामले को जांच योग्य श्रेणी में रखा गया है।शिकायत में नगर पंचायत ओबरा से संबंधित विभिन्न कार्यों में नियमों की अनदेखी, वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों तथा प्रशासनिक स्तर पर कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के अनुपालन को लेकर भी शिकायत में गंभीर बिंदु उठाए गए हैं।नगर विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामला: नगर पंचायत ओबरा सोनभद्र आदेश तिथि: 15 मई 2026 प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। जबकि अब सबकी नजरें जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट और आगामी कारवाई पर टिका हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App