सोनभद्र

महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख की पति की दीर्घायु की कामना

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय एनटीपीसी आवासीय परिसर,बीजपुर, डोडहर,नेमना,जरहा और सिरसोती सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत बेहद श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और परिवार में सुख समृद्धि तथा खुशहाली की कामना के लिए दिनभर का उपवास रखा।प्रातःकाल से ही नवविवाहित और सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में वट वृक्ष के पास जुटना शुरू हो गईं।
कहा जाता है कि इस व्रत को संपन्न कर सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ली थी। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं ।इस व्रत के प्रताप से पति पर आए संकट दूर हो जाते हैं और दांपत्य जीवन में खुशियां आती है।
महिलाओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हुए वट वृक्ष को धूप-दीप दिखाए और फल फूल व मिष्ठान अर्पित कर अपनी मन्नतें मांगीं।

।पूजा के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर वट सावित्री की कथा सुनी और अपने अखंड सौभाग्य की कामना की।पूरे क्षेत्र में सुबह से ही पूजा-अर्चना को लेकर काफी चहल-पहल और उत्सव का माहौल देखा गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App