सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। स्वच्छता पखवाड़े का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) संजय असाटी ने सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं टाउनशिप के निवासियों को उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत त्रिवेणी क्लब परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके पश्चात प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने किया। यह पहल स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता, सहभागिता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्लांट एवं आवासीय परिसर में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं सफाई जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता वार्ता, सामूहिक वृक्षारोपण, निबंध लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
एनटीपीसी रिहंद द्वारा आयोजित यह स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App