सोनभद्र

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन थाना क्षेत्र में शादी शुदा युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दूसरे धर्म के लड़के द्वारा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को कोन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को यह सफलता मिली है। थाना कोन पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 81/2026 में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने तथा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की दो टीम गठित कर पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सर्विलांस सेल की सहायता से पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती कोन को गिरफ्तार कर लिया।
आप को बतादे कि बीते 25 अप्रैल को युवती अचानक घर से गायब हो गई थी। इसके बाद युवती की मां ने काफी खोजबिन के बाद थाना कोन में तीन मई को लिखित तहरीर देकर खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन, उसके पिता तथा भाई पर युवती को भगाने का आरोप लगाया था।जिसके बाद त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन मई को ही मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू किया था।
विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।आगे थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा शादी शुदा हिन्दू युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया था। मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लालजी यादव चौकी प्रभारी चांची कला, हेड कांस्टेबल राजेश यादव एवं हेड कांस्टेबल विपिन जायसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App