सोनभद्र

ट्रक बाइक टक्कर मे तीन लोग घायल

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक व बाइक के भिड़ंत मे बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी बाइक चालक अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि घर से टेंट का सामान मालवाहक गाड़ी पर लोड करा कर स्वयं बाइक से अपने पुत्र सूर्यकांत विश्वकर्मा व सहयोगी पिंटू को लेकर पड़ोसी गांव सलैयाडिह ग्राम पंचायत में वैवाहिक कार्यक्रम मे लगवाने के लिए जा रहा था। इसी बीच विंडमगंज से दुद्धी की तरफ जा रही ट्रक के द्वारा हमारी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण मेरा दाहिना पैर तथा मेरे पुत्र का दाहिना हाथ व सहयोगी पिंटू का दाहिना पैर टूट गया है।
ग्रामीणों की मदद से तत्काल इस मार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी टेंपो से विंडमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद व फार्मासिस्ट रंजीत ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने स्थानीय थाने को घटना के सूचना देने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की ट्रक को अपने कब्जे में कर थाने पर ले गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App