सोनभद्र

स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा

10 मई को लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट एवं स्वर्ण भारत दिव्यांग बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से अनपरा निवासी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को सम्मानित किया गया । स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट एवं स्वर्ण भारत दिव्यांग बोर्ड के चेयरमैन पीयूष पंडित ने बताया कि लव वर्मा के अटूट मेहनत, उनके संघर्ष, उत्कृष्ट योगदान, अडिग हौसले के लिए पुरस्कृत किया गया है । उन्होंने बताया कि देशभर से 70 पैरालंपिक खिलाड़ियों को भिन्न-भिन्न खेलों में सम्मानित किया गया । यह आयोजन समाज में दिव्यांग खिलाड़ियों के संघर्ष, साहस, आत्मबल एवं खेल उपलब्धियों को सम्मान देने हेतु आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस मो.अनीस अंसारी, टीवी 24 नेटवर्क के फाउंडर डॉ.सतेंद्र कुशवाहा, एमएलसी अवनीश पटेल, ब्रेनफ्रा आईएएस के संस्थापक डॉ.अतुल शाक्य, विभिन्न शिक्षाविद, समाजसेवी अतिथि मौजूद रहे ।
लव वर्मा के पुरस्कार मिलने पर जनपद के क्रिकेट खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है एवं लव वर्मा ने स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार अपने स्वर्गीय पिता बाबू लाल वर्मा को समर्पित किया है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App