सोनभद्र

गाय को गाय नही कमाई बना दी गई – शंकराचार्य

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी रही।
जनपद के घोरावल विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज स्थित में गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा पहुंची, जहां सपा नेता जय प्रकाश चेखुर पाण्डेय ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गो माता की रक्षा, संरक्षण तथा सनातन संस्कृति के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “गाय को गाय नहीं, कमाई बना दी गई है। उन्होंने गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि गो माता केवल पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जिसे मां कहा, अंग्रेजों ने उसे पशु की श्रेणी में डाल दिया। उन्होंने आगे कहा, गाय का खून और दूध एक पात्र में नहीं रह सकता, उसी प्रकार गौ हत्यारों का समर्थन करने वालों और गौ सेवकों की विचारधारा साथ नहीं चल सकती। साथ ही समाज में बढ़ती वैचारिक विभाजन की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की।
कार्यक्रम में आयोजक जय प्रकाश पांडेय, सांसद छोटेलाल खरवार, अशोक चौबे, विजय शंकर चतुर्वेदी, राम निहोर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App