सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद की स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा सोनशक्ति स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय असाटी, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) द्वारा पारंपरिक रूप से किया गया।
टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु सभी टीमों को दो पूलों, पूल A एवं पूल B में विभाजित किया गया, जिनमें प्रत्येक में 6-6 टीमों को शामिल किया गया। प्रत्येक टीम में न्यूनतम 18 खिलाड़ियों के साथ लगभग 216 कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसने आयोजन को विशेष रूप से सफल एवं आकर्षक बनाया।
अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैकेनिकल मेंटेनेंस ने ऑपरेशन ग्रुप-डी को 4 रन से हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैकेनिकल मेंटेनेंस ने 10 ओवर में 92 रन बनाए, जबकि जवाब में ऑपरेशन ग्रुप-डी की टीम 88 रन ही बना सकी।
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम-बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम-सी को हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। टीम-सी द्वारा दिए गए 77 रनों के लक्ष्य को टीम-बी ने 9.2 ओवर में हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट के अंतर्गत रिहंद टाउनशिप के प्रमुख विद्यालयों, सेंट जोसेफ, डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय के मध्य इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का भी किया गया। प्रतियोगिता आयोजन में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबलों में डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय की टीमें पहुंचीं, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने योग्य रही। यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द एवं सामुदायिक भावना को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App