सोनभद्र

समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का लें संकल्प- विजयलक्ष्मी शुक्ला

* धूमधाम से मना भगवान परशुराम की जयंती

दुद्धी,सोनभद्र(मदनमोहन तिवारी) स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय सभागार में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन से हुआ। पंडित शिवपूजन मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने विधि विधान से पूजा पाठ सम्पन्न कराया। पूजनोपरांत मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी शुक्ला संवेदना कथावाचक सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजक मंडल ने भगवान परशुराम जयंती पर आए सभी अतिथियों को फूल माला तथा अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मान किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजयालक्ष्मी ने कहा कि वर्तमान में प्रबुद्ध वर्ग को शिक्षा की जरूरत है। शिक्षा के साथ-साथ स्वावलंबन भी जरूरी है, तभी प्रभु का उत्थान हो सकता है।उन्होंने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अशोक चौबे ने कहा कि हमको अपने अतीत के पीछे जाने की जरूरत है। जो अब वर्तमान समय में ब्राह्मणों को अपने रहन-सहन व वैदिक शिक्षा को अपनाना पड़ेगा। हमारी संस्कृति एवं सभ्यता सबसे प्राचीन सभ्यता हैं। ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाना है। राम से परसुराम तक कि कहानी आज भी प्रासंगिक है। ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आज हम सभी को हम सबके आराध्य देव भगवान परशुराम जी के प्रतीक चिन्ह पर चलकर एक सशक्त एवं भयमुक्त भारत बनाने के लिए एकजुट होना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने कहा ब्राह्मण समाज के अंदर जो कुरीतियां व्याप्त हो रही है, ब्राह्मण समाज उन कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगी। पं.नंदकिशोर तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ही अन्य समाज को भी सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। ब्राह्मण समाज के ऊपर समाज को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी है। इसलिए आज भगवान परशुराम के जयंती के दिन हम सारे ब्राह्मण बंधु अपने अंदर और अपने समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं।समारोह अध्यक्ष चेयरमैन कमलेश मोहन ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि भगवान के आदर्शों को आत्मसात करने का समय है। अंत मे उन्होंने नगर की विकासपरक योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पूर्व सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, सदानंद मिश्रा, मदन मोहन तिवारी, राकेश तिवारी, संजय चौबे, मनोज तिवारी, विवेक शांडिल्य, विवेक पांडेय, रामानुज दुबे, अरुण दुबे, अरविंद दुबे, रजनीश चौबे, विश्वंत तिवारी, सुरेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

कैप्सन- दुद्धी नगर पंचायत बहुद्देश्यीय सभागार में परसुराम जयंती पर उपस्थित अतिथि जन

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा सेवा चयन आयोग का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का लें संकल्प- विजयलक्ष्मी शुक्ला केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया परशुराम जयन्ती अग्रवाल समाज द्वारा शीतल जल वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया सोनभद्र में बाबू सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत, महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान तबादला एक्सप्रेस पटरी पर अनपरा, शक्तिनगर, पन्नूगंज, पिपरी सहित कई एसएचओ हुये इधर से उधर सरजू बैसवार का रेनुसागर मे हुआ भव्य स्वागत सरजू बैसवार ने कहा कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि सोनभद्र से सटे सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड को रोहतास डेहरी आरपीएफ ने किया गिरफ्तार 15 लाख नकद... रेणुकूट में मां कवलापति देवी जन सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया सोनभद्र से उठी आवाज गरीबों पर बोझ बनी स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था पोस्टपेड बहाली की जोरदार मांग
Download App