सोनभद्र

केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा ने मनाया परशुराम जयन्ती

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा सोनभद्र कार्यालय बभनौली कालोनी नियर चण्डी तिराहा, राबर्ट्सगंज अध्यक्ष संजय मिश्रा कि अगुवाई में परशुराम जयंती का कार्यक्रम हुआ सम्पन।
गौरतलब है कि रविवार को हर्षोल्लास के साथ परशुराम जयंती मनाई गयी। यह वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को भगवान विष्णु के छठे अवतार के जन्म के रूप में मनाई जाती है। भगवान परशुराम को न्याय, साहस और धर्म का प्रतीक माना जाता है, जिनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। परशुराम जयंती की मुख्य बातें: चिरंजीवी अवतार: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम आठ चिरंजीवियों (अमर) में से एक हैं और कलियुग के अंत तक जीवित रहेंगे। महत्व: इस दिन भगवान शिव से प्राप्त ‘फरसा’ (कुल्हाड़ी) धारण करने वाले परशुराम जी की पूजा की जाती है, जिससे जीवन में आत्म विश्वास और साहस बढ़ता है। उनके पराक्रम और शिक्षाओं का स्मरण किया जाता है। अक्षय तृतीया का संयोग: यह पावन दिन अक्षय तृतीया के साथ पड़ता है, जो नई शुरुआत और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। हवन पूजन कर केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा, सोनभद्र कार्यालय- बभनौली कालोनी मनाया गया।
इस अवसर पर गजेंद्र दीक्षित, संदीप मिश्रा, मोहर देव पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, रवि तिवारी, विमलेश कुमार तिवारी, संगम पाण्डेय, आलोक पति तिवारी, एस.एन. दुबे, राजू दुबे, अजय दुबे, वैभव दीक्षित, चंद्रकांत मिश्रा, रवि पाण्डेय, अमित शुक्ला, विक्की पाठक, शैलेन्द्र मिश्रा, सुनील चौबे, मुनि महेश शुक्ल, शिव प्रकाश पाण्डेय, तारा, पंकज देव पाण्डेय, सोनभद्र बार असोसिएशन सोनभद्र संयुक्त सचिव (प्रकाशन) विवेक कुमार पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, प्रफुल्ल तिवारी आदि सेंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App