सोनभद्र

अग्रवाल समाज द्वारा शीतल जल वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया

अनपरा/सोनभद्र अग्रवाल समाज अनपरा द्वारा आज विधि विधान से सिनेमा दुर्गा माता का मंदिर के समीप एक शीतल जल वाटर कूलर का शुभारंभ संस्था के संरक्षक नरेश गर्ग, राम प्रसाद अग्रवाल एवं अनिल जैन जी के द्वारा किया गया। इसी के साथ इन लोगों के द्वारा अग्रवाल धर्मशाला के बाहर भी एक शीतल जल वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।।जिसके शुभारंभ के शुभ अवसर पर पंकज केडिया, मनीष गोयल ,प्रेम जैन, महिपाल मित्तल ,विजय गर्ग , विकास बंसल, अजय गोयल ,उपाध्यक्ष विनीत मंगला एवं अध्यक्ष सुमित मित्तल के मौजूदगी रही।
इस अवसर पर मौजूद वार्ड नंबर 18 के सभासद सुमित सोनी जी ने समिति के योगदान अग्रवाल समाज के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा कर कहा कि पहाड़ी स्थित एरिया में इस वाटर कूलर से गरीब तबके के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।
संस्था के अध्यक्ष सुमित मित्तल ने कहा कि जल ही जीवन है और शीतल जल का सहयोग करना आम जनमानस के लिए बहुत ही पुनीत कार्य हैं । हमारा अग्रवाल समाज सदैव यूँही समाज में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देता रहेगा। जिससे कि समाज में सदैव हमारे महाराजा अग्रसेन जी का नाम ऊंचा होता रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App