सोनभद्र

सोनभद्र में बाबू सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत, महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के नवानगर में आयोजित डा भीमराव अम्बेडकर, सम्राट अशोक, सावित्रीबाई फुले एवं भगवान बुद्ध की संयुक्त जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का सोनभद्र में भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा जनपद में विभिन्न जगहों पर भी सांसद का सम्मान हुआ।
सोनभद्र जनपद से गुजरते समय सांसद छोटेलाल खरवार के आवास पर उनका गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और सामाजिक एकता व समरसता का संदेश दिया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं को महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सुमंत मौर्या, प्रदेश महासचिव भागीदारी मौर्या, रीवा मंडल प्रभारी राज कुमार कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, जय प्रकाश उर्फ चेखुर पाण्डेय, मुनिया देवी एवं मोहन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App