सोनभद्र

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उ.नि. सुरेन्द्र सिंह और हे.कां. भानुप्रताप सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ राजो मोड़ की तरफ मौजूद है।सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने राजो मोड़ से लगभग 150 मीटर दूर चेतवा के पास घेराबंदी कर भागीरथी 62 वर्ष पुत्र स्व. शिवसुन्दर,निवासी पिंडारी को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।मामला जमानतीय अपराध की श्रेणी में होने के कारण पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App