सोनभद्र

बीजपुर में गूंजे स्कूल चलो के नारे, नन्हे कदमों ने भरी शिक्षा की हुंकार

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता):बच्चों की किलकारियों और आधी रोटी खाएंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे जैसे गगनभेदी नारों से शनिवार को बीजपुर का पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। अवसर था स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई भव्य जागरूकता रैली का।बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय बीजपुर द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक नेहा श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और हरी झंडी दिखाकर किया।स्कूली बच्चों की यह टोली विद्यालय परिसर से निकलकर बीजपुर पुनर्वास होते हुए स्थानीय बाजार तक पहुंची।रैली के दौरान बच्चों ने कई प्रेरक नारे लगाए।बाजार के व्यापारियों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुधा देवी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय सभी आधुनिक संसाधनों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो चुके हैं।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश कराकर उन्हें नियमित स्कूल भेजें।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान शिक्षकों ने केवल सड़क पर मार्च ही नहीं किया बल्कि रास्ते में पड़ने वाले टोलों और घरों में जाकर अभिभावकों से व्यक्तिगत संवाद भी किया।शिक्षकों ने शिक्षा की महत्ता बताते हुए बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया।
इस जागरूकता अभियान में शिक्षक संकुल देवनारायण गुप्ता,शीलम, किरन, विमिलेश यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App