सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कोन पुलिस को बड़ी सफलता

कोन – सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस टीम ने 9 अप्रैल को कस्बा रामगढ़ के पास से मु0अ0सं0 54/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों—अमृत लाल कोल (45 वर्ष), राममिलन (56 वर्ष) निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा छोटेलाल उर्फ छट्ठू (49 वर्ष) निवासी रामगढ़, को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी बीएनएस, आयुध अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विरेन्द्र वर्मा, व0उ0नि0 राकेश राय, हे0का0 सुरेन्द्र चौहान, का0 अभय कुमार तथा हे0का0 अमित सिंह यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App