सोनभद्र

देर रात चोरी की वारदात, कई दुकानों को बनाया निशाना

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फूलवार ग्राम पंचायत के शनिचर बाजार रात को लगभग 1 बजे अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित मोबाइल शाप मे चोरों ने ताला तोड़कर करीब 8 जिओ मोबाइल, कुछ कस्टमर के रिपेयर किए गए मोबाइल, लगभग 20 एयरफोन तथा दुकान में रखे कुछ नगद पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार कुल मिलाकर लगभग 70,000 का नुकसान हुआ है।
वहीं दूसरी घटना में बंशीधर की किराना दुकान से सामान समेत नगद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा रामबली कनौजिया की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 15 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया गया।
एक अन्य दुकानदार इंटाप अली ने बताया कि उनके दुकान का भी ताला तोड़ा गया, हालांकि चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुची। विंडमगंज थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह के निर्देश पर दीवान भूपेंद्र पांडेय व धीरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पीड़ितों को आश्वासन दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही पकड़ कर कारवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है, वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App