सोनभद्र

नशे के सौदागरो पे चला बृजेश दुबे का डंडा 1 लाख के हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र नशे के सौदागरो पे चला बृजेश दुबे का डंडा 1 लाख के हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण मे रेनुसागर चौकी इंचार्ज बृजेश दुबे मय हमराही हेड कांस्टेबल विजय कुमार,कांस्टेबल सौरभ वर्मा ने बजरिये मुखबिर की सूचना पर जीएम आफिस ककरी के पास से सोनू कुमार को 9.63 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या 86/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन को सूरज कुमार उर्फ सूरज जैक्स निवासी रेहटा थाना अनपरा से प्राप्त कर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर 500 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता है। बिक्री से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा सूरज जैक्स द्वारा उसे दिया जाता है उक्त व्यक्ति द्वारा बाहरी स्थानों से हेरोइन लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है तथा अन्य लोगों के माध्यम से भी बिक्री कराई जाती है।

बरामदगी का विवरण
कुल 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख)
ओप्पो F23 मोबाइल फोन
पल्सर मोबाइल UP64BB8853

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App